जन्म तिथि : 01 जनवरी 1972
माता-पिता : श्रीमती भोपाली बाई एवं श्री छीतर लाल
शिक्षा : एम.ए. हिन्दी, पीएच.डी.
प्रकाशित पुस्तकें :
हिन्दी ग़ज़ल परंपरा और ग़ज़लकार ज़हीर कुरैशी (आलोचना)
निगाहों में बसा सावन (ग़ज़ल-संग्रह)
प्रतिनिधि ग़ज़लें : रामावतार मेघवाल ‘सागर’
इनके अलावा विविध पत्रिकाओं— संवदिया, मधुमती, एक ओर अंतरीप, ककसाड़, समहूत, चवर्णा, ग़ज़ल-गुंजन, साहित्य वाटिका आदि में गीत, ग़ज़ल, लेख व समीक्षाएँ प्रकाशित। प्रवासी भारतीय साहित्य में डॉ. तेजेन्द्र शर्मा और डॉ. सुषमा बेदी पर आलेख प्रकाशित। सौगात, प्रयाग, कविता अभिराम भाग-2 में कविताओं का प्रकाशन।
सम्मान-पुरस्कार :
प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन कोटा संभाग, कोटा (1999)
अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, राजस्थान (इकाई बारां) (2009)
स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मल टेलर स्मृति समारोह (2014)
अ.भा.सा.प. राजस्थान इकाई बारां, हरीश मधुर स्मृति सम्मान समारोह (2018)
बेकल उत्साही सम्मान, गु.फ्तगू, प्रयागराज (2020)
कोहिनूर अवार्ड, कोहिनूर वेलफेयर सोसायटी, कोटा, राजस्थान
सृजन-ओ-तख़लीक सम्मान, कोटा
भाषा सहोदरी सम्मान, मॉरीशस (2023)
पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी ‘हिन्दी सेवी सम्मान’, भूटान (2024)
गुफ़्तगू अवार्ड (2025)
जनकवि किशन लाल चचैया सम्मान (2025)
सम्प्रति : आचार्य (हिन्दी), राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा (राज.)
