साहित्यिक पुस्तकों का नया घर

राधेश्याम प्रेस की ‘भ्रमर’ : इतिहास और विरासत

Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹270.00.

‘भ्रमर’ राधेश्याम प्रेस, बरेली से प्रकाशित मासिक पत्रिका, जिसने राष्ट्रीय आंदोलन, स्वदेशी और जनजागरण के युग में हिन्दी पत्रकारिता को एक जीवंत दिशा दी। पं. राधेश्याम कथावाचक की प्रेरणा से जन्मी, गोपीवल्लभ उपाध्याय और पं. रामनारायण पाठक के सम्पादन में प्रकाशित होने वाली यह पत्रिका केवल साहित्यिक आदर्शों की वाहक नहीं थी; वह स्वतंत्रता-संग्राम की चेतना, सनातन मूल्यों और राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रसार का सशक्त माध्यम भी बनी।
प्रस्तुत पुस्तक ‘भ्रमर’ के संक्षिप्त किन्तु गौरवपूर्ण जीवन-काल, उसकी राष्ट्रीय भूमिका, सम्पादकीय दृष्टि, विज्ञापन-कला, कविताओं के राष्ट्रीय स्वर तथा राधेश्याम प्रेस की कार्य-पद्धति का गहन और प्रामाणिक अध्ययन प्रस्तुत करती है। दुर्लभ सामग्री और मौलिक शोध के साथ हरिशंकर शर्मा ने इस विलुप्त होती विरासत को पुन: जीवंत किया है, जो आज भी हिन्दी पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना के इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय है।

Author         :     Harishankar Sharma

ISBN             :    978-81-69009-34-8

Language    :     Hindi

Edition        :     First

Binding       :     Paperback

Pages           :     176

Year             :     2026

0 reviews for राधेश्याम प्रेस की ‘भ्रमर’ : इतिहास और विरासत

Be the first to review “राधेश्याम प्रेस की ‘भ्रमर’ : इतिहास और विरासत”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Books