साहित्यिक पुस्तकों का नया घर

आँखें ठहर गईं | ग़ज़ल

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹180.00.

ग़ज़लकार प्रो. रामावतार ‘सागर’ स्वभाव व मन से बिंदास आदमी हैं। वे आदमी की रचनात्मकता व रूप की दुनिया में जाने को रचना के मूल में मानते हुए ग़ज़ल को अपनी रचना-भूमि ही नहीं बनाते, बल्कि ग़ज़ल के तकनीकी पक्ष और सिद्धान्त को अपनी ग़ज़ल से जोड़कर ग़ज़लकार के रूप में एक उम्दा उस्ताद की भूमिका निभाते हैं। उनकी ग़ज़लें केवल पढ़ने के लिए नहीं हैं, न ही ग़ज़लों की दुनिया के आनंद को जीने भर के लिए वे लिखते हैं। उनकी ग़ज़लों में मानव मन के यथार्थ व ग़ज़ल के मूल कथ्य-प्रेम व आत्मा की तड़प तथा बेचैनियों को तो पढ़ा जा सकता है, इससे आगे आज की ग़ज़ल व लोकप्रिय काव्य रूपों में किस तरह से हमारे यथार्थ जगत पर प्रतिक्रिया आ रही है, वह भी देखा और अनुभव किया जा सकता है। उनकी ग़ज़ल इस यथार्थ को आत्मवत् कर शब्दों में बयान करती है और परिचित यथार्थ को अनछुई बातों की तरह एकदम नए अंदाज़ में कहना ही उनका मूल स्वभाव है। रामावतार ‘सागर’ की ग़ज़लें पढ़े-लिखे बौद्धिक समाज से लेकर आम आदमी तक समान भाव से ज़िंदादिली के रस व भाव को प्रस्तुत करती हैं और ये ही उन्हें अपनी दुनिया का बड़ा ग़ज़लकार बनाती हैं—जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी पढ़े और समझे जाने की ज़रूरत है। — विवेक कुमार मिश्र, कवि-लेखक

Author         :     Dr. Ramavtar Sagar

ISBN             :     978-81-69009-55-3

Language    :     Hindi

Edition        :     First

Binding       :     Paperback

Pages           :     124

Year             :     2026

0 reviews for आँखें ठहर गईं | ग़ज़ल

Be the first to review “आँखें ठहर गईं | ग़ज़ल”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Books