जन्म : 12 जनवरी 1956 (पैतृक निवास : लखनऊ; वर्तमान : नासिक)
शिक्षा : बी.ए., बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स) समकक्ष
भारतीय नौसेना में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के रूप में 1973-1990 तक सेवा। 1986 में भारतीय अंटार्कटिका वैज्ञानिक अभियान दल के सदस्य रहे (अंटार्कटिका जाने वाले भारत के प्रथम 200 लोगों में से एक)। उत्कृष्ट कार्य हेतु नौसेना अध्यक्ष पदक एवं राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त। मुख्य कार्यकारी सम्पादक ‘विद्या भारती’ हिन्दी साहित्यिक पत्रिका।
प्रकाशित कृतियाँ : साझा कविता संग्रह ‘सीप में मोती’; प्रेरक पुस्तकें— ‘जियो G भर के’ व ‘लगन से गगन तक’; संपादन ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’। पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेख-कविताएँ, काव्य गोष्ठियों में कविता पाठ एवं मंच संचालन।
प्रेरक वक्ता, सूत्रधार तथा आकाशवाणी पर प्रसारण। विभिन्न संस्थानों व महाविद्यालयों में हिन्दी एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रशिक्षण।
प्रमुख सम्मान : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार (2024 ‘लगन से गगन तक’), अटल साहित्य विभूषण सम्मान, नामवर साहित्य स्मृति सम्मान, राजभाषा भूषण, राजभाषा गौरव तथा अन्य साहित्यिक-सामाजिक सम्मान।
जुड़ाव : संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष— विद्योत्तमा फाउंडेशन, नासिक; अध्यक्ष— भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन, हिन्दी भाषी सांस्कृतिक संस्था एवं सर्वधर्म समभाव मंडल (नासिक); कार्याध्यक्ष— अखिल भारतीय साहित्य परिषद, नासिक; उपाध्यक्ष— साहित्य सरिता हिंदी मंच व प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार परिषद (महाराष्ट्र); ट्रस्टी— भारतीय ब्राह्मण उत्कर्ष संस्था; आजीवन सदस्य— ब्रह्म समाज एसोसिएशन; कार्यकारिणी सदस्य— विश्व जागृति मिशन, नासिक।
